फॉल आर्मी वर्म टिड्डी की तरह पूरी फसल नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह कीट सबसे पहले 2015 में अमेरिका में पाया गया था। इसके बाद 2017 के अंत तक यह 54 अफ्रीकी देशों में से 44 देशों में फैल चुका है। वहां इस कीट ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मई, 2018 में कर्नाटक के शिवगोमा में पाया गया। इसके बाद हसन, बेंगलुरू व चिकबालापुर में देखा गया। इसके आंध्र प्रदेश, गुजरात व बिहार में भी पाए जाने की सूचना है। यह कीट एक दिन में एक सौ किमी तक की उड़ान कर लेता है।

मक्के की लश्करी इल्ली या फॉल आर्मी वर्म के बारे में जानिए सब कुछ। फसल लगाने से पहले एक बार जरूर पढ़ें।
Leave a reply